1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Video: गाय पर गरम पानी फेंकने का विरोध किया तो पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला, मौत से जूझ रहा घायल

Video: गाय पर गरम पानी फेंकने का विरोध किया तो पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला, मौत से जूझ रहा घायल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 29, 2024 10:57 am IST,  Updated : Jun 29, 2024 11:03 am IST

वीडियो में आरोपियों को तलवार लहराते हुए और धमकी देते हुए देखा जा सकता है। विवाद की शुरुआत गाय पर गरम पानी डालने से हुई और बाद में गमले और सिलेंडर भी फेंक कर मारे गए।

Ajmer clash- India TV Hindi
तलवार दिखाता आरोपी Image Source : INDIA TV

राजस्थान के अजमेर में गाय पर गरम पानी डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गमले और गैस सिलेंडर भी फेंक कर मारे। लाठी-डंडे और तलवार से भी हमला कर दिया। इस विवाद में छह लोग घायल हुए हैं, इनमें से दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित परिवार पूर्व पार्षद का है। पूर्व पार्षद ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक आरोपी को छत पर खड़े होकर तलवार लहराते हुए देखा जा सकता है।

मामला अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत खानपुरा गांव के चिस्ती नगर का है। यहां गाय के बाड़े मे पालतू गाय पर गर्म पानी फेंकने के मामले में दो मुस्लिम परिवारों के बीच में झगड़ा हो गया। थाना प्रभारी रविंद्र खींची के अनुसार खानपुरा चिस्ती नगर क्षेत्र में फिरोज खान और रुस्तम नाम के दो पड़ोसी हैं, जिनमें फिरोज का परिवार पशु पालक है। फिरोज के परिवार में जावेद रईस और वाजिद हैं। रईस पूर्व पार्षद हैं। 

गाय पर गर्म पानी फेंकने से विवाद

रईस अहमद ने अस्पताल में घटना की जानकारी देते हुए बताया की शाम को छोटा भाई मवेशियों का दूध निकाल रहे थे। इस दौरान पड़ोसी रुस्तम के परिवार ने छत से गर्म पानी फेंक दिया, इसमें मवेशी उछल गए। पड़ोसी को समझाने पर उन्होंने तलवार और डंडे से हमला कर दिया। घर की महिलाओं ने छत से गमले फेंके और छोटे भाई पर पत्थर से हमला कर दिया। आरोपियों ने सिलेंडर भी फेंक दियां जिससे परिवार के लोग घायल हो गए। वाजिद को गंभीर चोट आई है।

दो घायलों की हालत गंभीर

इस घटना में छह लोगों जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को परिजन जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। झगड़े की सूचना पर पहुंची रामगंज थाना पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर घायलों का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल कराया। झगड़े के दौरान हमलावर सेजू खान ने अपने घर पर तलवार लहराते हुए पूर्व पार्षद रईस अहमद और उनके परिजनों को भी ललकारते हुए तलवार लहराई, जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। रामगंज थाना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

(अजमेर से राजकुमार वर्मा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।