1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. शादी से लौट रहे परिवार पर काल बनकर आई थार, एक ही परिवार के 4 लोगों को सुला दी मौत की नींद

शादी से लौट रहे परिवार पर काल बनकर आई थार, एक ही परिवार के 4 लोगों को सुला दी मौत की नींद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 02, 2025 08:16 am IST,  Updated : Nov 02, 2025 08:32 am IST

शादी समारोह से घर लौट रहा एक परिवार थार की टक्कर का शिकार हो गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया।

भीषण हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत- India TV Hindi
भीषण हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत Image Source : REPORTER

राजस्थान के अलवर सदर थाना क्षेत्र के छठी मील के पास शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से घर लौट रहा एक परिवार थार गाड़ी की टक्कर का शिकार हो गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान छठी मील के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय महेंद्र, 8 वर्षीय पायल भतीजी और 3 वर्षीय पूर्वांश बेटा की मौत हो गई। वहीं, 33 वर्षीय गुड्डी पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा 10 वर्षीय खुशबू भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल से जयपुर रेफर कर दिया गया। 

यह लोग नांगल झीडा के रहने वाले थे।  घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एएसआई बंसीलाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीन लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। थार वाहन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

तीन बेटियों को घर छोड़कर गए थे दंपति

हादसे की सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।  घटना के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के चार बच्चे थे, जिसमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। मृतक दंपति तीन बेटियों को घर पर ही छोड़कर गए थे।  इस परिवार में अब दंपति सहित बेटे की मौत हो गई।

(रिपोर्ट- नेहा गौड)

ये भी पढ़ें-

बिहार: दुलारचंद यादव मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार

Bihar Election LIVE: PM मोदी का पटना में मेगा रोड शो, आरा-नवादा में करेंगे दो बड़ी चुनावी रैलियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।