Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर FIR का जनता सेना ने किया विरोध, कहा- संतों पर कार्रवाई शर्मनाक

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर FIR का जनता सेना ने किया विरोध, कहा- संतों पर कार्रवाई शर्मनाक

Reported By : Ramesh Garg Written By : Avinash Rai Published : Mar 27, 2023 02:26 pm IST, Updated : Mar 27, 2023 02:26 pm IST

जनता सेना ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री और युवकों पर की गई कार्रवाई को शर्मनाक बताया. जनता सेना के संरक्षक रणधीर सिंह भींडर का कहना है कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों के ऊपर इस तरह से राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shashtri Facing fir in Udaipur janta sena said fir on saints in sha- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर FIR का जनता सेना ने किया विरोध

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shashtri: उदयपुर में पंडित धीरेंद्र शात्री पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने और कुंभलगढ़ से पांच युवकों की गिरफ्तारी का मामला दिन पर दिन गंभीर होता जा रहा है। आज जनता सेना संगठन द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। जनता सेना ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री और युवकों पर की गई कार्रवाई को शर्मनाक बताया. जनता सेना के संरक्षक रणधीर सिंह भींडर का कहना है कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों के ऊपर इस तरह से राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है। 

राज्य सरकार में हिंदुओं के लिए कुंठा

जनता सेना जिला अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया की जिस प्रकार उदयपुर पुलिस ने बागेश्वर धाम पीठाधीश पर हेट स्पीच में मामला दर्ज किया है वो पूर्णतया गलत है। प्रशासन ने सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का प्रयास किया है। कुम्भलगढ़ के बारे में उनका बयान गलत नहीं था। कुंभलगढ़ दुर्ग मे कई समय से अतिक्रमण हो रहा है। वहां किले पर जो ध्वज लगे हैं अतिक्रमण के परिचायक हैं। उन्हें हटाने की बात कहना कहा गलत है। धीरेन्द्र शास्त्री एवं कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुर ने सच बोला लेकिन सच सरकार को बर्दाश्त नहीं हुआ। वर्तमान कांग्रेस सरकार की हिन्दुओं के प्रति कुंठा है। इसलिए ये मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार जल्दबाजी में दर्ज किए गए मुकदमे का जनता सेना पुरजोर विरोध करती है। हम ऐसे दमनकारी निर्णय का पुरजोर विरोध करते हैं। प्रशासन से मांग हैं कि उक्त मुकदमें को खारिज किया जाए अन्यथा युवा जनता सेना उदयपुर में उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ हाथीपोल थाने में मामला दर्ज किया गया है। उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रशील ठाकुर ने बीते दिनों इस मामले पर कहा था कि गांधी मैदान में गुरुवार के दिन आयोजित एक धर्म सभा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कथित भड़काऊ भाषण दिया था। 

बागेश्वर बाबा का बयान

पुलिस ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि बाबा बागेश्वर ने मंच से कहा कि कुंभलगढ़ किले में जो 100 हरे झंडे लगे हैं वहां भगवा झंडा लगवाओ। इस बाबत कुंभलगढ़ किले का उन्होंने मंच से तीन बार जिक्र किया। इसी मामले में पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा था कि हम किसी के बाप से नहीं डरते हैं। बुजदिल डरते हैं। हम तो वो हैं जो कुंभलगढ़ किले में भी भगवा झंडा लगवाकर मानेंगे। इस दौरान उन्होंने उदयपुर में कन्हैया की हुई हत्या पर भी बयान दिया था और कहा था कि हर घर में कन्हैया बैठा है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement