1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. गैंगवार का CCTV वीडियो: थार से कुचलने की कोशिश, जमकर हुई गोलीबारी, दोनों गुट के बदमाश फरार

गैंगवार का CCTV वीडियो: थार से कुचलने की कोशिश, जमकर हुई गोलीबारी, दोनों गुट के बदमाश फरार

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 28, 2025 08:54 pm IST,  Updated : Nov 28, 2025 08:54 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गुट के लोग थार से बाइक को टक्कर मारते हैं और कुचलने की कोशिश करते हैं। वहीं, दूसरे गुट के लोग बाइक से उतरकर गोलीबारी करने लगते हैं।

thar CCTV- India TV Hindi
गैंगवार का सीसीटीवी वीडियो Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के बानसूर से गैंगवार का डरावना वीडियो सामने आया है। यहां बुधवार के दिन दो गुटों में झड़प हुई थी, जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि थार और स्विफ्ट गाड़ी में आए बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारी। बाइक में तीन लोग बैठे थे, लेकिन थार को अपनी तरफ आता देख सबसे पीछे बैटा युवक उतर जाता है और फायरिंग शुरू कर देता है। वहीं, टक्कर के बाद दो बाइक सवार घबराकर इधर उधर भागने लगते हैं। इसी दौरान स्विफ्ट में बैठे बदमाशों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और लगातार फायरिंग की। बाइक सवार पक्ष की तरफ से भी जमकर फायरिंग की गई।

बाइक सवार एमपी गुर्जर ने कार सवार पर गोली चलाई। दोनों तरफ से चली गोलियों से कुछ देर तक पूरा क्षेत्र दहशत में रहा। सूत्रों का कहना है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है और हालात किसी बड़े गैंगवॉर की ओर इशारा कर रहे हैं। सीसीटीवी सामने आने के बाद घटना का क्रम और साफ हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार्रवाई में जुटी है और दोनों पक्षों के लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस ने क्या कहा?

डीएसपी मेघा गोयल ने कहा, "परसों के दिन फायरिंग का मामला सामने आया, जिन लोगों ने फायरिंग की उन्होंने ही रिपोर्ट दी। दो गुटों में फायरिंग हुई है। एक तरफ महिपाल गुर्जर और उसके साथी, वहीं दूसरी तरफ विनोद पोसवाल और उसके साथी हैं। एक पक्ष ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया हैं और दूसरे पक्ष ने फायरिंग की है। किसी पुराने विवाद को ले कर आपसी रंजिश का मामला हैं। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।"

आरोपियों की तलाश तेज

पुलिस ने शुरुआत में रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की थी। हालांकि, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पूरा मामला साफ हो गया। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इलाके में दबिश और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। डीएसपी मेघा गोयल ने कहा कि मामला आपसी रंजिश का है और गिरफ्तारी जल्द होगी।

(बानसूर से अमित यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

शादी के 24 घंटे बाद दूल्हे की हो गई मौत, टॉयलेट में मिली डेड बॉडी, दुल्हन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

जयपुर के रिहायशी इलाके में घूम रहे तेंदुए को पकड़ा गया, एक दुकान में था छिपा; लगभग 3 घंटे चला अभियान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।