1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बाड़मेर से आई दिल दहलाने वाली घटना, 3 बेटी-1 बेटे को ड्रम में बंद कर मारा, फिर खुद फंदे पर लटकी

बाड़मेर से आई दिल दहलाने वाली घटना, 3 बेटी-1 बेटे को ड्रम में बंद कर मारा, फिर खुद फंदे पर लटकी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 04, 2023 11:26 am IST,  Updated : Jun 04, 2023 11:33 am IST

महिला की 3 बेटियां और एक बेटे के थे, जिसके शव अनाज के ड्रम से बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पुहंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राजस्थान के बाड़मेर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने चार बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की 3 बेटियां और एक बेटे के थे, जिसके शव अनाज के ड्रम से बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पुहंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना शनिवार शाम बाड़मेर जिले के मंडली थाना क्षेत्र की है।

ड्रम में डालकर उसका ढक्कन बंद कर दिया 

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला ने पहले अपने चारों बच्चों को कथित तौर पर अनाज के ड्रम में डालकर उसका ढक्कन बंद कर दिया और फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मंडली थानाधिकारी कमलेश ने बताया कि बानियावास गांव की रहने वाली 27 वर्षीय उर्मिला ने अपने चार बच्चों भावना (8 वर्ष), विक्रम (5 वर्ष), विमला (3 वर्ष) और मनीषा (2 वर्ष) को कथित तौर पर अनाज के ड्रम में डालकर बाहर से ढक्कन बंद कर दिया और फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

 रिश्तेदारों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी

थानाधिकारी के मुताबिक, घटना के वक्त महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए जोधपुर के बालेसर गया हुआ था। उन्होंने बताया कि जब शाम के समय में उर्मिला और उसके बच्चे नहीं दिखे, तो पास में रह रहे जेठाराम के रिश्तेदार उसके घर पहुंचे। थानाधिकारी के मुताबिक, रिश्तेदारों ने उर्मिला को फांसी के फंदे से झूलता देखा और उन्होंने जब बच्चों की तलाश की, तो वे ड्रम के अंदर मिले। इसके बाद रिश्तेदारों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। 

बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने का मामला

थानाधिकारी ने बताया कि पहली नजर में यह पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते महिला द्वारा अपने बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने का मामला मालूम हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिला के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।