1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. भरतपुर में दिखा कुदरत का करिश्मा, नवजात के हाथ-पैर में कुल 26 उंगलियां, देखें वीडियो

भरतपुर में दिखा कुदरत का करिश्मा, नवजात के हाथ-पैर में कुल 26 उंगलियां, देखें वीडियो

 Published : Sep 17, 2023 06:48 pm IST,  Updated : Sep 17, 2023 07:10 pm IST

भरतपुर के कामां में एक अनोखी बच्ची ने जन्म लिया है। इस बच्ची के दोनों हाथों में 7-7 और दोनों पैरों में 6-6 उंगलियां हैं। इस बारे में डॉक्टर ने बताया है कि बच्ची यह जेनेटिक विसंगति की वजह से हुआ हुआ है।

Rajasthan- India TV Hindi
भरतपुर में नवजात बच्ची के 26 उंगलियां Image Source : INDIA TV

भरतपुर: जस्थान के भरतपुर में कुदरत का चमत्कार हुआ है। यहां शनिवार को एक बच्ची ने जन्म लिया। अब कहेंगे कि इसमें करिश्मा क्या है? दरअसल इस बच्ची के हाथ और पैर में 26 उंगलियां हैं। बच्ची के दोनों हाथों में 7-7 और दोनों पैरों में 6-6 उंगलियां हैं। इस अनोखी बच्ची के जन्म के बाद परिवारजन और अस्पताल के चिकित्साकर्मी दोनों हैरान हैं।

जानकारी के अनुसार, जिले के कामां सीएचसी में शनिवार शाम को रूटीन चेकअप के लिए एक 8 महीने की गर्भवती महिला आई थी। चेकअप के दौरान ही महिला को लेबर पेन शुरू हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में महिला को भर्ती कर लिया गया। इसके बाद रात को महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस बच्ची को देखकर सभी लोग हैरान रह गए क्योंकि उसके हाथों में दो-दो और पैरों में एक-एक उंगली ज्यादा थीं।

 बच्ची की सभी उंगलियां प्राकृतिक

बच्ची के जन्म के बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की सभी उंगलियां प्राकृतिक हैं और उंगलियों की सर्जरी कराने की भी कोई जरुरत नहीं है। कामां राजकीय अस्पताल की डॉ. बीएस सोनी ने बताया कि इस तरह के मामले को पॉलिडेक्टिली कहते हैं। इस तरह के केस बहुत रेयर देखने को मिलते हैं। हालांकि, इससे बच्ची को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। यह एक जेनेटिक समस्या है। 

पीलीभीत में भी हुआ था अनोखे बच्चे का जन्म 

वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। यह बच्चा भी अपने आप में अनोखा था। इस नवजात बच्चे कि शारीरिक संरचना बेहद ही अचंभित करने वाली थी। यह बच्चा कुछ इंसान तो नीचे से मछली जैसा दिख रहा था। हालांकि जन्म के 4 घंटे बाद नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। बच्चे कि मृत्यु के बाद अस्पताल में हडकंप मच गया। मगर बच्चे को देखने के लिए लोगो का तांता लग गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।