1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में अब तक की सबसे बड़ी तस्करी, दुबई से बैटरी में छिपा कर लाया गया 32 किलो सोना

जयपुर में अब तक की सबसे बड़ी तस्करी, दुबई से बैटरी में छिपा कर लाया गया 32 किलो सोना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2020 11:01 am IST,  Updated : Jul 04, 2020 11:01 am IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब तक की सबसे बड़ी सोने की तस्करी सामने आई है। 

Gold Smuggling- India TV Hindi
Gold Smuggling

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब तक की सबसे बड़ी सोने की तस्करी सामने आई है। जयपुर के एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने 32 किलो सोने की खेप पकड़ी है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सोना इमर्जेंसी लाइट की बैटरियों में छिपाकर लाया गया था। इस सोने की कीमत 16 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मूल्य के हिसाब से यह जयपुर में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग ने इस बड़ी तस्करी का पर्दाफाश किया है। सूत्रों के मुताबिक तस्करों ने इसे अंजाम देने के लिए बड़ी साजिश रची। यह सोना दुबई से भारत लाया जा रहा था। तस्करों ने इसके लिए तीन फ्लाइट्स का सहारा लिया।

Gold Smuggling
Image Source : INDIATVGold Smuggling

कस्टम विभाग ने 14 तस्करों को हिरासत में लिया है। ये तस्कर इमर्जेंसी लाइट की बैटरी में रखकर 32 किलो सोने की तस्करी कर रहे थे। इस सोने की कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।