1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Video: बोलेरो से टक्कर के बाद बाइक सवार हवा में उछलकर दूर गिरे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; गाड़ी चकनाचूर

Video: बोलेरो से टक्कर के बाद बाइक सवार हवा में उछलकर दूर गिरे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; गाड़ी चकनाचूर

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : May 23, 2026 04:59 pm IST,  Updated : May 23, 2026 05:14 pm IST

अजमेर में भीषण रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार टक्कर के बाद हवा में ऊपर उछल गए।

बोलेरो से टक्कर के बाद बाइक सवार हवा में उछलकर दूर गिरे- India TV Hindi
बोलेरो से टक्कर के बाद बाइक सवार हवा में उछलकर दूर गिरे Image Source : REPORTER

अजमेर के मसूदा थाना क्षेत्र के किलकों की ढाणी में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने लापरवाही से रॉन्ग साइड में आकर बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद आरोपी बोलेरो चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। ​

इलाज के दौरान एक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक, बाइक और बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत नाजुक है। मृतक की पहचान शिवपुरी निवासी प्रहलाद मेघवंशी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे युवक चेतन मेघवंशी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पहुंची मसूदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बोलेरो चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां देखें वीडियो 

एक्सीडेंट सीसीटीवी में कैद

हादसे की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछल पड़े और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। 

सात बदमाश गिरफ्तार

वहीं, पुलिस ने भरतपुर जिले में गैंगस्टर विनोद पथैना सहित सात बदमाशों को अवैध हथियार, कारतूसों और एक बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार भरतपुर की जिला पुलिस और जिला विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विनोद पथैना के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मथुरागेट थाने के एक होटल में दबिश देकर पथैना सहित सात बदमाशों को पकड़ा है। 

 

रिपोर्ट- राजकुमार वर्मा, अजमेर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।