Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी सूची हुई जारी, वसुंधरा राजे समेत कई नेताओं को मिला टिकट

राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी सूची हुई जारी, वसुंधरा राजे समेत कई नेताओं को मिला टिकट

Written By: Sudhanshu Gaur @SudhanshuGaur24 Published : Oct 21, 2023 02:10 pm IST, Updated : Oct 21, 2023 02:38 pm IST

बीजेपी ने इससे पहले 9 अक्टूबर को 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं बीजेपी की 83 नामों की सूची में 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

राजस्थान चुनाव, बीजेपी  - India TV Hindi
Image Source : FILE राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी सूची हुई जारी

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। बीजेपी की दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत 83 नेताओं के नाम शामिल हैं। राजे को झालरापाटन से चुनाव में उतारा गया है। वहीं पार्टी आलाकमान ने इस बार नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी है। उन्हें चूरू की बजाय इस बार तारानगर से टिकट दी गई है। वहीं जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को अब चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है।

यहां देखें पूरी सूची - 

बता दें कि नरपत सिंह की जगह पर दिया कुमारी को टिकट दिया गया था। जिसके बाद नरपत सिंह के समर्थक विरोध कर रहे थे। अब उन्हें दूसरी सीट से टिकट देकर डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास माना जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी ने बीजेपी ने दूसरी सूची में अम्बेर से सतीश पुनिया सांगानेर से भजनलाल शर्मा को मौका दिया है। वहीं हाल ही में कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली ज्योति मिर्धा को पार्टी ने नागौर से उम्मीदवार बनाया है।  

वसुंधरा कैंप के कई नेताओं को मिला टिकट

अभी तक कहा जा रहा था कि पार्टी आलाकमान वसुंधरा राजे से नाराज चल रहा है। माना जा रहा था टिकट बंटवारे में भी उनकी नहीं चलेगी, लेकिन सूची देखकर ऐसा प्रतीत नहीं होता है। बीजेपी इस दूसरी सूची में वसुंधरा कैंप के कई नेताओं को टिकट मिला है। जिसमें प्रताप सिंह सिंघवी, अशोक डोगरा, नरपत सिंह राजवी, श्रीचंद कृपलानी, कालीचरण सराफ, कैलाश वर्मा, सिद्धि कुमारी, हेम सिंह भड़ाना, अनिता भदेल, कन्हैया लाल का नाम शामिल हैं। इसके साथ ही वसुंधरा राजे की एक और वफादार सिद्धि कुमारी को टिकट मिला हैं जो बीकानेर के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 

इस तारीख को चुनाव

राजस्थान में एक ही चरण में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसके साथ ही इन चुनाव के परिणाम को अन्य 4 राज्यों के साथ  3 दिसंबर को घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान में चुनाव की अधिसूचना 30 अक्टूबर को जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवार 6 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 नवंबर को नामांकन की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 9 नवंबर होगी। 25 नवंबर को मतदान होगा और वहीं, 3 दिसंबर को चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, 33 नामों का ऐलान

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement