1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. NH-11 पर बड़ा हादसा: बस से टक्कर के बाद CNG कार में ब्लास्ट, 22 साल के ज्वैलरी व्यवसायी की जिंदा जलकर मौत

NH-11 पर बड़ा हादसा: बस से टक्कर के बाद CNG कार में ब्लास्ट, 22 साल के ज्वैलरी व्यवसायी की जिंदा जलकर मौत

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 21, 2025 05:05 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 05:28 pm IST

बताया जा रहा है कि बस के साथ टक्कर के बाद सीएनजी कार में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। कार में सवार व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।

Car Accident- India TV Hindi
हादसे के बाद जली कार Image Source : REPORTER INPUT

चूरू जिले के रतनगढ़ इलाके में नेशनल हाईवे-11 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सवारियों से भरी बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत के बाद कार में रखा सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार ज्वेलरी व्यवसायी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि रतनगढ़ निवासी ओमप्रकाश सोनी (22) कार से सीकर जिले के फतेहपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान टिडियासर टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले चार नंबर मोड़ के पास जयपुर से चूरू जा रही बस से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में रखा CNG सिलेंडर फट गया और आग भड़क उठी।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

आग लगने के कारण ओमप्रकाश कार में ही फंस गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और जली हुई कार से शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर खुलवाया।

जोधपुर कार हादसे में हुई थी तीन लोगों की मौत

14 नवंबर को दोर रात जोधपुर जिले के खारिया मीठापुर के पास तेज रफ्तार कार के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। बिलाड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) अर्जुनराम ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात बिलाड़ा और जैतारण के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-25 पर हुई, जब 11 लोगों को ले जा रहा वाहन नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन बुलाकर वाहन को हटाया गया। अधिकारी के अनुसार, आगे की सीट पर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकाश (23), अभिषेक (23) और रवि चौहान (34) के रूप में हुई है। ये सभी बिलाड़ा के निवासी थे। अधिकारियों ने बताया कि ये लोग अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे थे।

(चूरू से अमित शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

स्कूल में चौथी क्लास की छात्रा ने क्यों किया सुसाइड? CBSE की रिपोर्ट में सामने आई एक-एक बात

जैसलमेर में क्यों हुई वायुसेना के एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग? SP ने बताई वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।