1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 201 नए मामले, 114 मरीज हुए ठीक

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 201 नए मामले, 114 मरीज हुए ठीक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2021 10:18 pm IST,  Updated : Mar 13, 2021 10:18 pm IST

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 201 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,22,719 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 201 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 201 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,22,719 हो गई है। राजस्थान के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नए मामलों में सबसे ज्यादा उदयपुर से सामने आए, जबकि कोटा, जयपुर और राजसमंद में भी 20 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक 2789 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

सबसे ज्यादा 39 नए मामले उदयपुर में

राजस्थान के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 201 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,22,719 हो गई है जिसमें में 2329 मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा 39 नए मामले उदयपुर से सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोटा में 36 और राजधानी जयपुर में 26 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, राजसमंद में 22, जोधपुर में 14, भीलवाड़ा में 12 और अजमेर में 10 नए लोगों में वायरस का संक्रमण मिला है।

शनिवार को 114 लोगों ने बीमारी को दी मात
अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में शनिवार को 114 और लोगों ने इस घातक वायरस के संक्रमण को मात दी और ठीक हो गए। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 3,17,601 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2789 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 519 लोगों की जान गई है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा जोधपुर में 307, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120,उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।