1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1307 नए मामले, 14 मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1307 नए मामले, 14 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2020 08:43 pm IST,  Updated : Dec 12, 2020 08:43 pm IST

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1307 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में अब तक इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,89,999 तक पहुंच गई।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1307 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1307 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में अब तक इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,89,999 तक पहुंच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इसी दौरान सूबे में 2193 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर से सामने आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर जोधपुर रहा है।

राज्य में अब तक कुल 2528 लोगों की मौत

राजस्थान के अधिकारियों ने बताया कि सूबे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई। इन नई मौतों को मिलाकर कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 2528 तक पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 14 और मौत हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस घातक बीमारी की चपेट में आकर अब तक जयपुर में 471, जोधपुर में 267, अजमेर में 207, बीकानेर में 164, कोटा में 157, भरतपुर में 116, उदयपुर में 106, और पाली में 101 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

2,70,650 लोग दे चुके हैं बीमारी को मात
अधिकारियों ने आगे बताया कि शनिवार को राज्य में 2193 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए। उन्होंने बताया कि शनिवार को ठीक होने वाले लोगों की संख्या को मिलाकर राज्य में अब तक कुल 2,70,650 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में फिलहाल 16,821 रोगी उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि नए मामलों में जयपुर से सामने आए हैं जहां 280 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। अधिकारियों ने बताया कि जोधपुर में 119, कोटा में 96 व राजसमंद में 75, अजमेर में 65 व भीलवाड़ा में 65 नए संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।