1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 430 नए मामले, एक हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 430 नए मामले, एक हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2021 07:59 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 08:00 pm IST

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 430 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,12,521 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 430 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 430 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,12,521 हो गई है। अधिकारियों ने इस बारे में बात करते हुए जानकारी दी कि सबसे ज्यादा नए मामले राजधानी जयपुर से सामने आए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से 4 और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इन नई मौतों को मिलाकर सूबे में इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 2731 तक पहुंच गई है।

शनिवार को हुई 4 लोगों की मौत

राजस्थान के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सूबे में 4 और मरीजों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 508 लोगों को वायरस के संक्रमण के चलते अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोविड-19 से जोधपुर में 295, अजमेर में 220, कोटा में 167, बीकानेर में 167 भरतपुर में 120, उदयपुर में 112, पाली में 109 और सीकर में 98 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

अधिकारियों ने दी राहत भरी खबर
अधिकारियों ने हालांकि एक राहत भरी खबर देते हुए कहा कि शनिवार को राज्य में 1098 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए हैं, जो कि नए संक्रमितों की संख्या के दोगुने से भी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 3,03,060 लोग इस बीमार को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही शनिवार को संक्रमण के 430 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,12,521 हो गयी, जिनमें से 6,730 रोगी उपचाराधीन हैं। नए मामलों में जयपुर में 77, जोधपुर में 42, कोटा में 41, डूंगरपुर में 26 व अजमेर व भीलवाड़ा में 24-24 नए संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।