1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 609 नए मामले आए, 942 लोग हुए ठीक

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 609 नए मामले आए, 942 लोग हुए ठीक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2021 09:14 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 09:14 pm IST

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 609 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के इन नए मामलों को मिलाकर राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,08,852 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 609 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 609 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के इन नए मामलों को मिलाकर राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,08,852 हो गई है। राजस्थान सरकार के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 4 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2700 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि शुक्रवार को संक्रमण की चपेट में आए लोगों से ज्यादा इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या रही।

अब तक महामारी से जा चुकी हैं 2700 जानें

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 4 और मरीजों की मौत हुई है जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2700 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में सबसे ज्यादा 502 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद जोधपुर में 290, अजमेर में 219, बीकानेर में 166, कोटा में 166, भरतपुर में 120, उदयपुर में 110, पाली में 109 और सीकर में 98 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को 942 लोगों ने दी बीमारी को मात
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 942 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अब तक कुल 2,96,929 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 609 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,08,852 हो गई जिनमें से 9,223 रोगी उपचाराधीन हैं। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में जयपुर के 91, जोधपुर के 85, कोटा के 78, भीलवाड़ा के 44, डूगंरपुर के 42, नागौर के 37, अजमेर के 25, उदयपुर के 23 मरीज शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।