1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1770 नए मामले, 9 और मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1770 नए मामले, 9 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 04, 2020 07:31 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 07:31 pm IST

अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में अब तक कुल 1,85,722 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1770 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1770 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2.04 लाख के करीब पहुंच गई। राजस्थान सरकार के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण से बुधवार को 9 और लोगों की मौत हो गई है। इन नई मौतों को मिलाकर कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1945 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में सबसे ज्यादा जयपुर से सामने आए हैं, जबकि जोधपुर दूसरे नंबर पर रहा। 

अब तक सबसे ज्यादा 378 मौतें जयपुर में

राजस्थान सरकार के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते संक्रमण से 9 और मौत हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन नई मौतों को मिलाकर वायरस के संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 1945 हो गई है। उन्होंने बताया कि वायरस के चलते जयपुर में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, जहां अब तक 378 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसके अलावा जोधपुर में 188, बीकानेर में 142, अजमेर में 144, कोटा में 116, भरतपुर में 95 व पाली में 76 लोगों की मौत वायरस के संक्रमण के चलते हो चुकी है।

1,85,722 लोग दे चुके हैं कोरोना को मात
अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में अब तक कुल 1,85,722 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 1770 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,03,990 हो गयी जिनमें से 16,323 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 320, जोधपुर में 185, बीकानेर में 179, अलवर में 145, अजमेर में 125, सीकर में 98, गंगानगर-कोटा में 72-72, नागौर में 65, पाली में 54 नए संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।