1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2180 नए मामले, 16 और लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2180 नए मामले, 16 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2020 08:29 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 08:29 pm IST

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2180 नए मामले सामने आए। इसके सथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,785 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2180 नए मामले सामने आए। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2180 नए मामले सामने आए। इसके सथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,785 हो गई है। वहीं, वायरस से संक्रमण के चलते 16 नई मौतों के साथ ही बीमारी के चलते जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1621 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम 6 बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 16 और मौत हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1621 हो गई।

‘जयपुर में जा चुकी हैं 333 जानें’

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वायरस के संक्रमण से सूबे में अभी तक सबसे ज्यादा मौतें जयपुर में हुई हैं, जहां 333 लोगों की जान गई है। दूसरे नंबर पर जोधपुर है जहां कोविड-19 ने 153 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। इसके अलावा बीकानेर में 121, अजमेर में 115, कोटा में 106, भरतपुर में 84 व पाली में 70 लोगों की मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,31,766 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

‘21398 मरीजों का चल रहा है इलाज’
अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 2180 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,54,785 हो गई जिनमें से 21,398 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 399, जोधपुर में 393, बीकानेर में 301, अजमेर में 113, अलवर-कोटा में 86-86, भीलवाड़ा में 85, गंगानगर में 80, नागौर-उदयपुर में 79-79 नए संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।