1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा बोनस, वेतन कटौती अब होगी स्वैच्छिक

राजस्थान के कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा बोनस, वेतन कटौती अब होगी स्वैच्छिक

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 09, 2020 08:02 am IST,  Updated : Nov 09, 2020 08:07 am IST

राजस्थान सरकार ने दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने और कोरोना वायरस महामारी के लिए हर माह की जा रही वेतन कटौती को आगे से स्वैच्छिक करने का फैसला किया है।

Ashok Gehlot- India TV Hindi
राजस्थान के कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा बोनस, वेतन कटौती अब होगी स्वैच्छिक Image Source : FILE PHOTO

जयपुर: राजस्थान सरकार ने दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने और कोरोना वायरस महामारी के लिए हर माह की जा रही वेतन कटौती को आगे से स्वैच्छिक करने का फैसला किया है। सरकार की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 महामारी से उपजी विकट परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों के हित में दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस दिए जाने का निर्णय लिया है। इसमें कहा गया है कि इसके साथ ही हर माह की जा रही वेतन कटौती को भी अब आगे से स्वैच्छिक किए जाने का महत्वपूर्ण फैसला किया है।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की ओर से किए गए निर्णय के अनुसार कर्मचारियों को बोनस का 25 प्रतिशत हिस्सा नकद देय होगा तथा 75 प्रतिशत राशि कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि खाते (जीपीएफ) में जमा करवाई जाएगी। इसमें कहा गया है कि इसी प्रकार, एक जनवरी 2004 एवं इसके बाद नियुक्त कर्मचारियों को देय तदर्थ बोनस राज्य सरकार द्वारा एक पृथक योजना तैयार कर उसमें जमा कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य के करीब 7.30 लाख से अधिक कर्मचारियों को तदर्थ बोनस दिए जाने से राजकोष पर करीब 500 करोड़ रूपये का वित्तीय भार आना संभावित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।