1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: सीकर के शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, छात्र नेताओं को घसीटकर थाने ले गई पुलिस

VIDEO: सीकर के शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, छात्र नेताओं को घसीटकर थाने ले गई पुलिस

 Published : Aug 01, 2025 06:28 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 06:32 pm IST

शेखावाटी विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने चार छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

छात्र संगठनों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे- India TV Hindi
छात्र संगठनों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे Image Source : REPORTER INPUT

सीकरः सीकर स्थित शेखावाटी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्र संगठनों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। फीस बढ़ोतरी के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इससे विश्वविद्यालय परिसर में भारी अफरा-तफरी मच गई।

चार छात्र नेता हिरासत में

 
प्रदर्शन के दौरान छात्रों में शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल दादिया थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया।
 
छात्र संगठनों में आरोप-प्रत्यारोप
 
एसएफआई प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में एसएफआई लंबे समय से छात्रों के हित में कार्य कर रही है। शुक्रवार को संगठन की ओर से लगाए गए शिविर पर अन्य छात्र संगठनों ने हमला कर दिया। ढाका ने कहा कि एसएफआई कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में विचारों की लड़ाई होनी चाहिए, न कि लाठी-डंडों की।

छात्र संगठनों का सामने आया बयान
 
वहीं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने बताया कि सुबह प्रवेश प्रक्रिया के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्रों की मदद कर रहे थे, तभी कुछ बाहरी उपद्रवी अंदर घुसे और मारपीट करने लगे।  
छात्र नेता राहुल डोरवाल ने भी आरोप लगाया कि कुछ संगठन बाहरी लोगों को शराब पिलाकर यूनिवर्सिटी में लेकर आए और हिंसा फैलाई। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इंडिपेंडेंट छात्र नेता युवराज सिंह मंगला ने कहा कि एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने हमारे साथ मारपीट की है और प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।


 
अब तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत
 
दादिया थाना प्रभारी अशोक झाड़ोदिया ने बताया कि अभी तक किसी भी छात्र संगठन ने कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी है। यदि रिपोर्ट मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट- अमित शर्मा, सीकर

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।