1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के दौसा में तीन अलग-अलग हादसों में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

राजस्थान के दौसा में तीन अलग-अलग हादसों में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Sep 13, 2025 07:29 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 07:36 pm IST

राजस्थान के दौसा जिले में तीन अलग-अलग हादसों में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा है।

दौसा में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत- India TV Hindi
दौसा में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत Image Source : REPORTER INPUT

दौसा जिले के लालसोट विधानसभा क्षेत्र में तीन अलग-अलग हादसों में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा मंडावरी थाना क्षेत्र में गंगापुर रोड पर अज्ञात वाहन की बाइक के टक्कर लगने से दो बाइक सवारों की मौत हो गई तो वहीं एक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया। वहीं दूसरा हादसा झापदा थाना क्षेत्र में निर्झरना गांव में हुआ। जहां नहाने गए तीन बच्चों में से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई तो एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मृतक 7 वर्षीय फौजी और 9 वर्षीय सुनील गाड़ियां लोहार समूह के बच्चे हैं। 

मृतकों के परिवार में पसरा मातम

वहीं तीसरे हादसे में मोरेल नदी में डूबने से 55 वर्षीय पांचू राम मीणा की मौत हो गई। पुलिस ने पांचो शव मोर्चरी में रखवाए हैं। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे तो वहीं मौत की खबर से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

तालाब में नहाने गए थे तीन बच्चे

जानकारी के मुताबिक, दौसा जिले में शनिवार को दो बच्चे तालाब में डूब गए। पुलिस ने बताया कि घटना निर्झरणा गांव में उस समय हुई, जब तीन बच्चे अपने घर के पास तालाब में नहाने गए थे और गलती से वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगने। पुलिस के मुताबिक, चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनमें से एक को बचाने में कामयाब रहे हालांकि दो बच्चों को नहीं बचाया जा सका। झांपदा थाना प्रभारी सुनील टांक ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया, “ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव तालाब से निकाले गए और लालसोट अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।” अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान फौजी (नौ) और सुनील (सात) के रूप में हुई है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।