1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. ऐप पर जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, 156 मोबाइल बरामद

ऐप पर जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, 156 मोबाइल बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2021 09:47 pm IST,  Updated : Jul 19, 2021 09:47 pm IST

राजस्थान पुलिस ने सोमवार को चुरू शहर में एक मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ऐप पर जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, 156 मोबाइल बरामद- India TV Hindi
ऐप पर जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, 156 मोबाइल बरामद Image Source : FILE PHOTO

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने सोमवार को चुरू शहर में एक मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में आरोपियों से कुल 156 मोबाइल फोन, पांच पावर बोर्ड, 37 चार्जर जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक, इनके विभिन्न रजिस्टरों में लगभग 76 लाख रुपये का हिसाब मिला तथा ऐप के वॉलेट में भी 20 लाख रुपये मिले।

चूरू के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन जुआ खिलाया जा रहा है। इस पर दो टीमों ने बूटियां निवासी श्रवण कुमार व शीश राम के अलग-अलग मकान पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार के घर में एक कमरे में सात लोग 67 मोबाइल तथा शीश राम के घर में नौ लोग 89 मोबाइल रखकर ऑनलाइन जुआघर चला रहे थे। सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री जब्त की गई।

अधिकारी ने कहा कि चुरू के थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर इस प्रकार से जुआ खेलने के लिये मंच प्रदान करने वाली मोबाइल ऐप के निर्माताओं की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के बयान के अनुसार, ये लोग ऐप के माधयम से विभिन्न ऑनलाइन खेले जाने वाले खेलों में समूह बनाकर उसमे शामिल होते हैं, बाहर के एक खिलाड़ी को शामिल कर उससे रूपये लगवाते तथा उसे हरवा कर विभिन्न पेमेंट गेटवे के माध्यमों से रकम प्राप्त कर लेते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।