1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'स्कूल में महिला स्टाफ ज्यादा होने से बढ़ते हैं झगड़े', राजस्थान के शिक्षा मंत्री का बेतुका बयान

'स्कूल में महिला स्टाफ ज्यादा होने से बढ़ते हैं झगड़े', राजस्थान के शिक्षा मंत्री का बेतुका बयान

 Published : Oct 12, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Oct 12, 2021 01:56 pm IST

गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान के शिक्षा मंत्री हैं और वे सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर जयपुर में 'सशक्त बालिका-सशक्त राजस्थान' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में उन्होंने महिला अध्यापकों के सामने यह बयान दिया ह

गोविंद सिंह डोटासरा...- India TV Hindi
गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान के शिक्षा मंत्री हैं  Image Source : TWITTER @GOVINDDOTASRA

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा एक बार फिर से अपने बयान के लिए चर्चा में हैं, गोविंद डोटासरा ने स्कूलों में अधिक महिला स्टाफ होने को लेकर बेतुका बयान दिया है। गोविंद डोटासरा ने कहा है कि, 'जिन स्कूलों में महिला स्टाफ ज्यादा संख्या में होता है वहां पर झगड़े भी ज्यादा होते हैं'। गोविंद डोटासरा ने यह बयान अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान दिया है। 

गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान के शिक्षा मंत्री हैं और वे सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर जयपुर में 'सशक्त बालिका-सशक्त राजस्थान' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में उन्होंने महिला अध्यापकों के सामने यह बयान दिया है। गोविंद डोटासरा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी भी साझा की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।