1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. India Tv CNX Opinion Poll: गहलोत, पायलट या वसुंधरा राजे, कौन है सीएम के लिए पहली पसंद? यहां जानें

India Tv CNX Opinion Poll: गहलोत, पायलट या वसुंधरा राजे, कौन है सीएम के लिए पहली पसंद? यहां जानें

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Oct 20, 2023 08:36 pm IST,  Updated : Oct 20, 2023 08:44 pm IST

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही समय शेष है। ऐसे में India Tv CNX ओपिनियन पोल किया और अनेक मुद्दों पर जनता की राय जानी। आइए जानते हैं क्या निकला पोल का नतीजा।

क्या है राजस्थान की जनता का मूड?- India TV Hindi
क्या है राजस्थान की जनता का मूड? Image Source : PTI

राजस्थान में अगले महीने 25 नवंबर को विधानसभा की 230 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव होंगे। चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दल धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। ऐसे समय में India Tv CNX ने राजस्थान की जनता की नब्ज टटोलने के लिए ओपिनियन पोल का आयोजन किया। इस पोल में लोगों से सीएम पद के लिए उनकी पसंद समेत कई जरूरी सवाल किए गए। आइए जानते हैं कि क्या है इस पोल में जनता की राय। 

गहलोत के काम से कितने खुश?

India Tv CNX के ओपिनियन पोल में लोगों से ये जानने की कोशिश की गई कि उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कामकाज कैसा लगा? आपको ये जानकर हैरानी होगी कि केवल 39 फीसदी लोगों ने ही सीएम गहलोत के काम को शानदार बताया है। 50 फीसदी लोगों ने सीएम के काम को खराब तो वहीं, 11 फीसदी लोगों गहलोत द्वारा किए गए कार्यों को औसत बताया है।

सीएम के लिए कौन है पहली पसंद?
ओपिनियन पोल में लोगों से एक जरूरी सवाल ये पूछा गया कि उनके लिए सीएम पद की पहली पसंद कौन है? 33 फीसदी जनता ने सीएम के रूप में अशोक गहलोत को पहली पसंद बताया है। 27 फीसदी लोगों ने वसुंधरा राजे को अपनी पसंद बताया। पोल में 12 फीसदी लोगों ने सचिन पायलट, 10 फीसदी लोगों ने गजेंद्र सिंह शेखावत, 8 फीसदी लोगों ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और 3 फीसदी लोगों ने दीया कुमारी को सीएम पद के लिए पसंद किया है। 

किसे कितनी सीटें?
India Tv CNX की ओर से राजस्थान चुनाव को लेकर किए गए सर्वे में भाजपा को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है। 200 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव में भाजपा को कुल 125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 72 तो वहीं, अन्य दलों को 3 सीटें मिलने का अंदाजा है। भाजपा को इस चुनाव में 52 सीटों का फायदा हो सकता है तो वहीं, कांग्रेस को 28 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। 

ये भी पढ़ें- India Tv CNX Opinion Poll: राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा के सत्ता में लौटने के आसार

ये भी पढ़ें- India Tv CNX Opinion Poll: राजस्थान में 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री'?, भाजपा या कांग्रेस किसकी होगी जीत, जानें जनता का मूड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।