1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. India Tv CNX Opinion Poll: राजस्थान में किस पार्टी की ओर है महिला और पुरुष वोटरों का झुकाव? यहां जानें

India Tv CNX Opinion Poll: राजस्थान में किस पार्टी की ओर है महिला और पुरुष वोटरों का झुकाव? यहां जानें

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Oct 20, 2023 08:03 pm IST,  Updated : Oct 20, 2023 08:03 pm IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इसके बाद 3 दिसंबर को वोटों की गणना होगी। वोटिंग से पहले जनता का मूड जानने के लिए इंडिया टीवी सीएनएक्स ने ओपिनियन पोल का आयोजन किया।

राजस्थान की जनता का मूड।- India TV Hindi
राजस्थान की जनता का मूड। Image Source : PTI

राजस्थान में अगले महीने 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अब काफी कम वक्त रह गया है। सीएम अशोक गहलोत जहां कांग्रेस की वापसी की बात कह रहे हैं तो वहीं, भाजपा इस बार सत्ता में बदलाव का दावा कर रही है। ऐसे में चुनावी समय में जनता का मूड जानने के लिए India Tv CNX ने ओपिनियन पोल किया। इस पोल में लोगों से उनकी पसंदीदा पार्टी समेत कई अन्य राय जानी गई। इस पोल में लोगों की ओर से चौंकाने वाला रिएक्शन सामने आया है। 

किसके साथ हैं शहरी वोटर?

India Tv CNX द्वारा किए गए ओपिनियन पोल में राजस्थान के शहरी वोटर्स का रुक जानने की कोशिश की गई। ओपिनियन पोल में सामने आया कि इस चुनाव में 48 फीसदी शहरी वोटर्स की पसंद भाजपा है। वहीं, 39 फीसदी लोगों ने कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है। वहीं, पोल में 13 फीसदी लोगों ने अन्य दलों के साथ जाने की बात कही है। 

किसे मिलेंगे महिला और पुरुषों के वोट?
ओपिनियन पोल में राजस्थान के महिला और पुरुष वोटर्स का रुख जानने की भी कोशिश की गई। पोल में सामने आया कि 47 फीसदी महिलाओं की पसंद भाजपा है। चुनाव के लिए 38 फीसदी लोगों ने कांग्रेस को समर्थन दिया तो वहीं, 15 फीसदी लोगों ने अन्य के साथ जाने का फैसला किया है। पुरुषों की बात करें तो 43 फीसदी ने भाजपा, 42 फीसदी ने कांग्रेस और 15 फीसदी पुरुषों ने अन्य दलों के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है। 

किसे कितनी सीटें?
India Tv CNX की ओर से राजस्थान चुनाव को लेकर किए गए सर्वे में भाजपा को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है। 200 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव में भाजपा को कुल 125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 72 तो वहीं, अन्य दलों को 3 सीटें मिलने का अंदाजा है। भाजपा को इस चुनाव में 52 सीटों का फायदा हो सकता है तो वहीं, कांग्रेस को 28 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। 

ये भी पढ़ें- India Tv CNX Opinion Poll: राजस्थान चुनाव में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा, कैसा लगा अशोक गहलोत का कार्यकाल

ये भी पढ़ें- India Tv CNX Opinion Poll: राजस्थान में 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री'?, भाजपा या कांग्रेस किसकी होगी जीत, जानें जनता का मूड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।