1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: जैसलमेर में बड़ा हादसा, BSF का ट्रक पलटने से एक जवान की मौत, 12 से अधिक बताए जा रहे घायल

VIDEO: जैसलमेर में बड़ा हादसा, BSF का ट्रक पलटने से एक जवान की मौत, 12 से अधिक बताए जा रहे घायल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 12, 2023 06:03 pm IST,  Updated : Aug 12, 2023 08:26 pm IST

जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल का ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं।

बीएसएफ के कई जवान घायल- India TV Hindi
बीएसएफ के कई जवान घायल

राजस्थान के जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई। वहीं, 12 से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं। घायल बीएसएफ जवानों को राजकीय जवाहिर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में बीएसएफ के अधिकारी पहुंचे हैं। बीएसएफ के 149वीं बटालियन के जवान बताए जा रहे हैं। मृतक जवान का नाम एस. के. दुबे बताजा जा रहा है।

लंगतला के पास हुआ ये हादसा

जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ जवान भारत-पकिस्तान बॉर्डर पर चल रहे अलर्ट में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह बड़ा हादसा हुआ। ये हादसा शाहगढ़ थाना क्षेत्र के लंगतला के पास हुआ। हादसे को लेकर बीएसएफ के अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।

- योगेश गज्जा के इनपुट के साथ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।