1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जैसलमेर में प्यास से तड़पकर दो पाकिस्तानियों की मौत! लड़का-लड़की के पास मिली सिम और ID कार्ड खोलेंगे राज

जैसलमेर में प्यास से तड़पकर दो पाकिस्तानियों की मौत! लड़का-लड़की के पास मिली सिम और ID कार्ड खोलेंगे राज

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 29, 2025 08:16 am IST,  Updated : Jun 29, 2025 08:16 am IST

जैसलमेर बॉर्डर पर एक लड़के और एक लड़की के 5-6 दिन पुराने शव मिले हैं। शवों के पास पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान कई खिलासे हो सकते हैं।

Dead bodies- India TV Hindi
टीले पर मिले शव Image Source : INDIA TV

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक शव युवक का है और दूसरा शव एक नाबालिग लड़की का है। ये शव 4-5 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। इन शवों के पास से पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड मिले हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि दोनों पाकिस्तानी हो सकते हैं। दोनों शव भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के रेतीले टीलों पर पड़े हुए थे। पुलिस जांच में जुट गई है।

4-5 दिन पुराने हैं शव

भारतीय सीमा के साधेवाला इलाके में मिले शवों के पास पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड मिलने से यह संभावना जताई जा रही है कि लड़की और युवक पाकिस्तानी हो सकते हैं। आशंका है कि उन्होंने 4-5 दिन पहले बॉर्डर पार कर भारत की सीमा में प्रवेश किया होगा। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और शवों की पहचान कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।

प्यास के चलते मौत की आशंका

पुलिस ने शवों को रामगढ़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। शुरुआती जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि प्यास के चलते दोनों की मौत हुई होगी। जांच में यह कारण बताया जा रहा है कि दोनों की मौत प्यास से हुई हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सभी पहलुओं पर जांच कर रहीं एजेंसियां

पुलिस और बीएसएफ मिलकर इस मामले की जांच कर रही है। शवों के पास से मिले पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां और जैसलमेर पुलिस जांच में जुटी हैं। आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों कैसे भारत आए। संभावना जताई जा रही है कि वे या तो वीजा लेकर आए या फिर तारबंदी पार कर भारत में दाखिल हुए। एजेंसियां सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

(जैसलमेर से योगेश गज्जा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।