1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, सूनसान घर में डाला शव, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खोले सनसनीखेज राज

राजस्थान: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, सूनसान घर में डाला शव, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खोले सनसनीखेज राज

 Published : Feb 28, 2025 07:02 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 07:20 pm IST

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है। मृतक महिला के भाई ने भी हत्यारे पति पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। इसमें दो महिलाओं के मिले होने का भी आरोप है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान के जैसलमेर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। जिले के खुहड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

आरोपी पति गिरफ्तार 

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 30 वर्षीय आरोपी शोभारे खान को 20 वर्षीय पत्नी कायमा की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह ने कहा कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पत्नी की हत्या कर सूनसान घर में डाला शव

पुलिस ने कहा कि घुरिया गांव की बली की ढाणी में बुधवार रात कायमा (22) नाम की महिला की हत्या कर शव को पड़ोस के एक सुनसान घर में डाल दिया था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया है।

मृतक महिला के भाई ने भी लगाए संगीन आरोप

पुलिस ने कहा कि मृतका कायमा के भाई फारुख का आरोप है कि बहन के पति शोभारे खान का दो अन्य महिलाओं से भी संबंध थे, जिसके चलते तीनों ने उसकी बहन की हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।