1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जालौर में बोले अशोक गहलोत- इस बार मोदी जी जीत गए तो आगे से चुनाव होने भी बंद हो जाएंगे

जालौर में बोले अशोक गहलोत- इस बार मोदी जी जीत गए तो आगे से चुनाव होने भी बंद हो जाएंगे

 Published : Mar 23, 2024 10:43 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 10:43 pm IST

राजस्थान के जालौर में आज अशोक गहलोत ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इस बार मोदी जी जीत गए तो दोबारा चुनाव भी नहीं होंगे।

Ashok gehlot- India TV Hindi
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जोर शोर से कैंपेनिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में आज जालौर में अशोक गहलोत ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए संवाद कार्यक्रम रखा था। इस दौरान अशोक गहलोत ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर इस बार मोदी जी जीत गए तो दोबारा चुनाव भी नहीं होंगे। आगे से चुनाव होने भी बंद हो जाएंगे। बता दें कि अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत के लिए चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं।

बेटे वैभव गहलोत के लिए किया प्रचार

जालौर में संवाद कार्यक्रम के दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खाते भी नरेंद्र मोदी के द्वारा सीज कर दिए गए हैं। देश में दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया गया है। जालौर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत को जिताने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। गहलोत ने सभी कांग्रेस नेताओं से कहा कि कड़ी मेहनत कर जीत दिलाकर संसद भेजना है, ताकि जालौर सिरोही का विकास हो सके। इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी के 15 साल से सांसद बने हुए हैं। कोई विकास नहीं करवाया गया है। इस बार देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है और भाजपा को हटाना है, लोकतंत्र को  बचाना है। बता दें कि इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में बुलाकर कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की गई थी।

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने पर किया वार

कल जयपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को ‘फ्रीज’ करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। गहलोत ने जयपुर में कहा था कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है। कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने कहा था, ‘‘देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और मोदी जी व अमित शाह के बगैर तो आप समझ सकते हैं कि केंद्र में एक पत्ता भी नहीं हिलता। अब तो इनकी पार्टी वाले खुद ही इस बारे में टिप्पणी करने लगे हैं।’’

(रिपोर्ट- मफतलाल, जालौर)

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।