1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पीएम मोदी आज राजस्थान में भरेंगे चुनावी हुंकार, चुरू में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में करेंगे प्रचार

पीएम मोदी आज राजस्थान में भरेंगे चुनावी हुंकार, चुरू में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में करेंगे प्रचार

 Published : Apr 05, 2024 07:56 am IST,  Updated : Apr 05, 2024 07:56 am IST

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के चुरू में पार्टी उम्मीदवार देवेंद्र झाझरिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करनेवाले हैं। वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे

Narendra Modi, PM- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री Image Source : PTI

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान के चुनावी दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे राज्य सबसे हॉट सीट शेखावटी के चुरू में बीजेपी के पक्ष में प्रचार करेंगे। बीजेपी ने चुरू सीट से पद्मश्री से सम्मानित पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया को उम्मीदवार बनाया है। पीएम मोदी देवेंद्र झाझरिया के लिए वोट मांगेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। 

शेखावटी बीजेपी के लिए चुनौती

चुरू सीट पर देवेंद्र झाझरिया का मुकाबला बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कास्वां से है। बता दें कि शेखावटी इलाका बीजेपी के लिए एक चुनौती बना हुआ है। इस क्षेत्र से  पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने विधानसभा की 17 सीटें जीती थी तो कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थी। इससे पहले के चुनाव में बीजेपी को इस इलाके से अच्छी बढ़त मिलती थी। इस बार मुकाबला आसान नहीं है। 

राहुल कास्वां को कांग्रेस ने चुनाव में उतारा

इस बार बीजेपी ने अपने दो बार के सांसद राहुल कास्वां का टिकट काट दिया। उनकी जगह देवेंद्र झाझरिया को उम्मीदवार बनाया। इससे नाराज होकर राहुल कास्वां ने बगावत कर दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी ने चुरू सीट से उन्हें चुनाव मैदान में उतार दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।