1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में, लू की चेतावनी

राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में, लू की चेतावनी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 28, 2021 02:14 pm IST,  Updated : May 28, 2021 02:14 pm IST

राजस्थान के विभिन्न हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और बीते चौबीस घंटे में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

राजस्थान भीषण गर्मी...- India TV Hindi
राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में, लू की चेतावनी    Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

जयपुर: राजस्थान के विभिन्न हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और बीते चौबीस घंटे में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग केंद्र, जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में पाली, गंगानगर, बीकानेर व फलौदी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर दर्ज हुआ है। सर्वाधिक तापमान बीकानेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन बीकानेर, जोधपुर, चूरू, नागौर, गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस रहने और लू चलने का अनुमान है। राज्य के शेष सभी जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

वहीं, राज्य के अजमेर व उदयपुर संभाग के जिलों में शुक्रवार को आंधी के साथ हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार 30 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 30 मई से एक जून तक बीकानेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।