1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र: मान-मनौव्वल के बाद माने नाराज स्पीकर सीपी जोशी, शुक्रवार से शुरू होगी कार्यवाही

राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र: मान-मनौव्वल के बाद माने नाराज स्पीकर सीपी जोशी, शुक्रवार से शुरू होगी कार्यवाही

 Written By: Manish Bhattacharya
 Published : Sep 16, 2021 04:01 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 04:01 pm IST

राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने अपने ही विधायकों से नाराज होकर सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल और सत्ता पक्ष के बर्ताव से नाराज होकर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के दूसरे दिन ही स्पीकर सीपी जोशी मान गए हैं।

राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र: मान-मनौव्वल के बाद माने नाराज स्पीकर सीपी जोशी, शुक्रवार से शुरू होगी- India TV Hindi
राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र: मान-मनौव्वल के बाद माने नाराज स्पीकर सीपी जोशी, शुक्रवार से शुरू होगी कार्यवाही Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने अपने ही विधायकों से नाराज होकर सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल और सत्ता पक्ष के बर्ताव से नाराज होकर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के दूसरे दिन ही स्पीकर सीपी जोशी मान गए हैं। मान-मनौव्वल के बाद सीपी जोशी की नाराजगी दूर हो गई है और अब कल यानी 17 सितंबर से विधानसभा की कार्यवाही चलेगी। 17 और 18 सितंबर को विधानसभा की कार्यवाही चलेगी। इस बार शनिवार को भी कार्यवाही चलेगी। विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने बताया कि कल से सदन चलेगा, सदन का कामकाज पहले से तय है वह पूरा होगा।

विधानसभा सत्र के दौरान अपने कांग्रेस के नेताओं से नाराज होकर सीपी जोशी सदन छोड़कर चले गए थे। दरअसल,  सोशल मीडिया पर सीपी जोशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सीपी जोशी शांति धारीवाल को समझा रहे हैं लेकिन मंत्री महोदय मानने को तैयार नहीं हैं। संसदीय कार्य मंत्री और मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल के रवैए से नाराज होकर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की थी।  

सदन की कार्यवाही जैसे शुरू की, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है ऐसे में अभी तक जो भी हुआ उसको दोनों पक्ष भूलें और सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाएं। लेकिन मंत्री प्रताप सिंह और गोविंद सिंह डोटासरा खड़े हो गए और बोलने लगे। तब सीपी जोशी ने बोलने की इजाजत नहीं दी। इसके बावजूद दोनों बोलते रहे, उसके बाद अध्यक्ष ने उनको बिठाया। इस बीच जोशी ने मंत्री धारीवाल को कहा कि आप सदन चलाना नहीं चाहते, यदि मुझे अध्यक्ष पद से हटाना है तो हटा दें, लेकिन सदन नियमों के तहत ही चलेगा फिर भी धारीवाल चुप नहीं हुए और कुछ बोलने के लिए खड़े हुए और बोलने लगे ही थे तो फिर अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा मैं चला जाता हूं फिर उन्होंने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए ही कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।