1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. दर्दनाक! 8 महीने की बच्ची को मां ने पिलाया एसिड, अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

दर्दनाक! 8 महीने की बच्ची को मां ने पिलाया एसिड, अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 19, 2026 11:21 am IST,  Updated : May 19, 2026 11:21 am IST

भिवाड़ी में एक मां ने अपनी आठ महीने की बेटी को एसिड पिला दिया। बच्ची की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

8 महीने की बच्ची को मां ने पिलाया एसिड।- India TV Hindi
8 महीने की बच्ची को मां ने पिलाया एसिड। Image Source : PIXABAY

भिवाड़ी: राजस्थान के भिवाड़ी में एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी आठ महीने की बच्ची को एसिड पिला दिया। घटना के बाद बच्ची की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बच्ची बहुत ज्यादा तकलीफ में है। पूरी घटना भिवाड़ी के कैप्टन चौक इलाके की बताई जा रही है। फिलहाल बच्ची को गंभीर हालत में अलवर चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के परिजनों ने ही मां पर एसिड पिलाने का आरोप लगाया है।

बच्ची का इलाज जारी

घटना की जानकारी देते हुए अस्पताल की डॉक्टर राशि सिंह कौशिक ने बताया, "बच्ची का नाम काव्या है और उसके पिता का नाम मोहित है। वह आठ महीने की बच्ची है। शुरुआत में उसका इलाज भिवाड़ी के एक अस्पताल में हुआ था, और कल शाम करीब 7 बजे उसे यहां रेफर किया गया। परिवार वालों के अनुसार, मां ने बच्ची को एसिड पिलाया था। बच्ची को लगातार ब्लीडिंग हो रही है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है, उसका ऑक्सीजन सैचुरेशन पूरी तरह से मेंटेन नहीं हो पा रहा है, और वह बहुत ज़्यादा तकलीफ में है। हम लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।"

पिता ने बच्ची की मां पर लगाया आरोप

वहीं बच्ची के पिता मोहित ने कहा, "मैं काम पर था, तभी मेरी बहन का फोन आया कि मेरी बेटी की हालत बहुत गंभीर है और उसने कुछ निगल लिया है या खा लिया है। इसलिए मैं तुरंत कंपनी से निकलकर घर भागा। मेरी बेटी आठ महीने की है। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, कोई बात नहीं हुई थी, लेकिन उसकी मां ने कथित तौर पर बच्ची को एसिड पिला दिया। बच्ची की हालत गंभीर है और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है।" 

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: चौथी मंजिल से जलता हुआ नीचे उतरा शख्स, हुई मौत; पत्नी-सास पर आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।