1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. नया पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 से 31 मार्च के बीच आंधी और बारिश की संभावना

नया पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 से 31 मार्च के बीच आंधी और बारिश की संभावना

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 28, 2026 05:31 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 05:31 pm IST

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 से 31 मार्च के बीच देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश की संभावना है। इस वजह से तापमान में गिरावट आएगी। कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

Rain alert- India TV Hindi
राजस्थान में बारिश के आसार हैं Image Source : PTI

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में शनिवार से नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे कई इलाकों में आंधी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मार्च से राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे तेज आंधी-बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर बाद आंधी-बारिश होने का अनुमान है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 से 31 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। इस अवधि में अधिकतम तापमान कोटा में 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, मार्च में असामान्य मौसम का यह दौर उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभों से जुड़ा है। आईएमडी ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है और रविवार को यह 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

29-31 मार्च के बीच बारिश के आसार

15 मार्च से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस बार सामान्य से कम ऊंचाई पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप उनका प्रभाव भी गहरा हो गया है और यही वजह है कि दिल्ली के मौसम का मिजाज भी इन दिनों बदला-बदला सा है। अधिकारियों के अनुसार, इसके प्रभाव से दिल्ली के कुछ हिस्सों में दिन में तेज हवाएं चलने, हल्की बारिश होने और हल्की धूल भरी आंधी की संभावना है, हालांकि मौजूदा मौसम गतिविधियों का तापमान पर कोई खास असर पड़ने के आसार नहीं है। मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा, "29 से 31 मार्च के बीच भारत के बड़े हिस्से में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इस लंबी अवधि की वर्षा से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, और मार्च के अंत तक दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के मध्य तक स्थिर होने की संभावना है।"

यह भी पढ़ें-

चमत्कारी कछुआ बेचने के नाम पर ठग लिए 12 लाख, उधार लेकर दिए थे रुपये; आरोपी फरार

VIDEO: टंकी पर चढ़े युवक पर टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड, 100 फीट ऊंचाई पर अटकी सांसें; देखें फिर क्या हुआ

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।