1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. चमत्कारी कछुआ बेचने के नाम पर ठग लिए 12 लाख, उधार लेकर दिए थे रुपये; आरोपी फरार

चमत्कारी कछुआ बेचने के नाम पर ठग लिए 12 लाख, उधार लेकर दिए थे रुपये; आरोपी फरार

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 27, 2026 03:49 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 03:49 pm IST

राजस्थान के अजमेर जिले में एक शख्स से चमत्कारी कछुआ बेचने के नाम पर 12 लाख की ठगी की गई। रुपये लेने के बाद ठगों ने पीड़ित को चमत्कारी कछुआ के नाम पर एक पैकेट पकड़ा दिया, जिसे बाद में खोलकर देखा तो उसमें बेकार का सामन निकला।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

राजस्थान में अजमेर जिले के रूपनगढ़ क्षेत्र से एक अचरज भरा ठगी का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने कथित रूप से चमत्कारी कछुए के नाम पर एक शख्स से 12 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कथित ठगों ने कछुए को एक करोड़ रुपए का बताकर 20 लाख रुपये में दिलाने का झांसा दिया और फिर पीड़ित से 12 लाख रुपए ऐंठकर फरार हो गए। ठगों ने रूपये लेने के बाद शख्स को चमत्कारी कछुए के नाम पर एक पैकट थमा दिया, जिसमें बेकार का सामान निकला। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

थानाधिकारी रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि ब्यावर जिले के कानाखेड़ पिपलाज के रसीद ने रूपनगढ़ थाने में FIR दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले सलीम नामक व्यक्ति उसके पास आया और अपने परिचित के पास एक 'चमत्कारी कछुआ' होने की बात कही। पीड़ित के अनुसार सलीम ने दावा किया कि कछुए की कीमत एक करोड़ रुपए है, लेकिन वह इसे 20 लाख रुपए में दिलवा सकता है। 

अधिक कीमत में बेचने का दिया लालच

आरोपी सलीम ने शिकायतकर्ता को यह लालच भी दिया कि कछुए को आगे अधिक कीमत में बेचा जा सकता है। थानाधिकारी ने बताया कि लालच में आकर रसीद ने अपने परिचित भगवान सिंह, मानसिंह एवं अन्य लोगों से उधार लेकर सलीम को 12 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद ठगों ने रसीद को एक पैकेट दे दिया। 

ऐसे हुआ ठगी का एहसास

उन्होंने बताया कि ठगों के जाने के बाद रसीद ने पैकेट खोला तो उसमें कथित चमत्कारी कछुए की जगह बेकार सामान निकला, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर उनकी पहचान जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।