1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. न्‍यूज
  4. उदयपुर में गुस्साए लोगों का तांडव, फूंक डालीं पुलिस की गाड़ियां, जमकर की पत्थबाजी

उदयपुर में गुस्साए लोगों का तांडव, फूंक डालीं पुलिस की गाड़ियां, जमकर की पत्थबाजी

 Published : Jul 15, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 06:11 pm IST

उदयपुर के पीलादर में हुए रमेश पटेल हत्याकांड को लेकर माहौल गर्मा गया। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटेल समाज की महिलाओं ने रोड जाम कर दी और जब पुलिस ने महिलाओं को हटाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उग्र होते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया।

उदयपुर में गुस्साए...- India TV Hindi
उदयपुर में गुस्साए लोगों का तांडव

उदयपुर: उदयपुर के पीलादर में हुए रमेश पटेल हत्याकांड को लेकर माहौल गर्मा गया। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटेल समाज की महिलाओं ने रोड जाम कर दी और जब पुलिस ने महिलाओं को हटाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उग्र होते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। हालांकि, पुलिस ने भी लाठियां भांजकर मामला शांत करने की कोशिश की लेकिन माहौल और ज्यादा गर्मा गया।

ग्रामीणों ने पुलिस की गाडियों को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित भीड़ द्वारा राजस्थान रोडवेज की दो बसों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। ये सब होता देख पुलिस ने हवाई फायर भी किए। इस घटना ने इलाके के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। मौके की नजाकत को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने अभी कर मामले में करीब 50 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

आपको बता दें कि मृतक रमेश पटेल 8 तारीख से घर से लापता था और 12 जुलाई को उसका शव जयसमंद अभ्यारण में मिला था। इसके बाद पुलिस ने रमेश पटेल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया। लेकिन, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें राजस्थान