1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. सचिन पायलट की जा सकती है विधानसभा सदस्यता, स्पीकर ने भेजा पूर्व डिप्टी सीएम समेत 19 विधायकों को नोटिस

सचिन पायलट की जा सकती है विधानसभा सदस्यता, स्पीकर ने भेजा पूर्व डिप्टी सीएम समेत 19 विधायकों को नोटिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2020 10:33 am IST,  Updated : Jul 15, 2020 12:08 pm IST

राजस्थान में कांग्रेस का सियासी संकट अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान विधानसभा के स्पीकर ने सचिन पायलट को दल बदल कानून के तहत नोटिस भेजा है। स्पीकर ने पायलट के साथ 19 और विधायकों को नोटिस भेजा है।

Notice issued to Sachin Pilot and 18 other party members for defying Congress whip- India TV Hindi
Notice issued to Sachin Pilot and 18 other party members for defying Congress whip Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस का सियासी संकट अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान विधानसभा के स्पीकर ने सचिन पायलट को दल बदल कानून के तहत नोटिस भेजा है। स्पीकर ने पायलट के साथ 19 और विधायकों को नोटिस भेजा है। पायलट कैंप के ये विधायक व्हिप जारी होने के बाद भी विधायक दल की बैठक में नहीं आए थे, ऐसे में सचिन पायलट की विधानसभा सदस्यता जा सकती है।

Related Stories

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘सचिन पायलट सहित उन सभी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के नोटिस जारी किए जाएंगे जो पार्टी की विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। ये नोटिस विधानसभा अध्यक्ष के जरिए जारी किए जाएंगे।’’ गौरतलब है कि पायलट सहित उनके समर्थक माने जाने वाले कई विधायक सोमवार और मंगलवार को यहां हुई पार्टी की विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। कुल 19 विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए।

इस बीच सचिन पायलट ने साफ किया है कि वो बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। सचिन पायलट ने कहा कि वो बीजेपी में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, "मैंने कांग्रेस को राजस्थान में सत्ता में वापस लाने के लिए बहुत मेहनत की थी।"

कांग्रेस आलाकमान के निर्णय के बाद पायलट ने अपने पहले बयान में कहा कि ‘सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता।’ इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने फैसलों की जानकारी दी और दावा किया कि गहलोत सरकार को अस्थिर करने के षड्यंत्र में पायलट भी शामिल थे। पार्टी ने राजस्थान प्रांत युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मुकेश भाकर को हटा दिया है। उनकी जगह विधायक गणेश घोघरा नये अध्यक्ष होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।