1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में गहलोत कैबिनेट का बदलेगा चेहरा! कल शाम 4 बजे राजभवन में नए मंत्री लेंगे शपथ-सूत्र

राजस्थान में गहलोत कैबिनेट का बदलेगा चेहरा! कल शाम 4 बजे राजभवन में नए मंत्री लेंगे शपथ-सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2021 12:59 pm IST,  Updated : Nov 20, 2021 01:20 pm IST

इससे पहले गहलोत कैबिनेट के तीन मंत्री शुक्रवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज चुके हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने इन मंत्रियों के इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया है।

राजस्थान में गहलोत कैबिनेट का बदलेगा चेहरा! कल शाम 4 बजे राजभवन में नए मंत्री लेंगे शपथ-सूत्र- India TV Hindi
राजस्थान में गहलोत कैबिनेट का बदलेगा चेहरा! कल शाम 4 बजे राजभवन में नए मंत्री लेंगे शपथ-सूत्र Image Source : PTI

Highlights

  • आज शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है
  • कल तीन मंत्रियों ने दिया था इस्तीफा
  • कल शाम 4 बजे नए मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ-सूत्र

जयपुर: राजस्थान में गहलोत कैबिनेट का चेहरा बदल सकता है। सूत्रों की मानें तो कल शाम 4 बजे राजभवन में गहलोत कैबिनेट के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले गहलोत कैबिनेट के तीन मंत्री शुक्रवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज चुके हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने इन मंत्रियों के इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया है। वहीं आज शाम 5 गहलोत कैबिनेट की बैठक होनेवाली है। 

इससे पहले शुक्रवार को गहलोत कैबिनेट के तीन मंत्रियों ने अपना इस्तीफा भेज दिया था। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा था। सूत्रों के मुताबिक इन मंत्रियों को गहलोत कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

पायलट कैम्प

  1. मुरारी लाल मीना
  2. बृजेंद्र ओला
  3. हेमाराम चौधरी
  4. दीपेन्द्र सिंह शेखावत
  5. विश्वेंद्र सिंह

बसपा से

  1. राजेंद्र गुढ़ा
  2. जोगिन्दर अवाना 

निर्दलीय

  1. महादेव सिंह खण्डेला
  2. बाबूलाल नागर
  3. खिलाड़ी लाल बैरवा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इससे पहले गुरुवार को कहा था कि राजस्थान में कांग्रेस में कोई गुटबाजी या झगड़ा नहीं है बल्कि विपक्ष भाजपा वाले इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। 

गहलोत द्वारा कभी बागी गुट का माने जाने वाले विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कांग्रेस एवं समर्थक 115 विधायकों से एक-एक कर बात की थी और सभी ने उनसे कहा,‘काम के मामले में हमारी कोई शिकायत नहीं। जितने काम हमने कहे, हमारे सब काम हुए। कोई गुटबाजी नहीं राजस्थान में। आप खुद देखेंगे कि गुटबाजी की अफवाहें विपक्ष वाले फैला रहे हैं। गुटबाजी वहां पर हैं कि उनकी जमानतें जब्त हो रही हैं कोई तीसरे कोई चौथे स्थान पर रह रहा है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।