1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'पाकिस्तान भूखा मर रहा है, ISI को 50 लाख की फंडिंग करो वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो', सेल्समैन को 40 धमकी भरे कॉल

'पाकिस्तान भूखा मर रहा है, ISI को 50 लाख की फंडिंग करो वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो', सेल्समैन को 40 धमकी भरे कॉल

 Published : Jun 02, 2025 01:20 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 01:20 pm IST

धमकी देने वाले फोन पर बोल रहे हैं कि पाकिस्तान में भूखमरी के हालात हैं। ISI को 50 लाख की फंडिंग करो वरना गोलियां चलाएंगे और आलू (बम) फेंकेंगे। धमकी भरे कॉल्स के लगातार आने से कुलदीप का परिवार गहरे तनाव और भय में है।

झुंझुनूं के सेल्समैन...- India TV Hindi
झुंझुनूं के सेल्समैन को आए विदेशी व्हाट्सएप कॉल्स। Image Source : INDIA TV

राजस्थान में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में सेल्समैन कुलदीप चौहान के पास दो दिनों से लगातार विदेशी व्हाट्सएप कॉल्स और धमकियों भरे फोन कॉल्स आ रहे हैं। कुलदीप ने बताया कि कि रविवार शाम से उनके मोबाइल पर विदेशी नंबरों से करीब 40 व्हाट्सएप कॉल आ चुकी हैं, जिनमें से कई कॉल्स के दौरान खुद को दाउद इब्राहिम और गोल्डी बराड़ के आदमी बताकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

DSP ने खुद उठाया कॉल

You are under arrest नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से बार-बार कॉल्स आ रहे हैं। धमकी देने वाले फोन पर बोल रहे हैं कि पाकिस्तान में भूखमरी के हालात हैं। ISI को 50 लाख की फंडिंग करो वरना गोलियां चलाएंगे और आलू (बम) फेंकेंगे। इन धमकी भरे फोन से घबराए कुलदीप के पिता चिड़ावा पुलिस थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। उस समय डीएसपी विकास धींधवाल भी थाने में मौजूद थे। उसी दौरान एक बार फिर व्हाट्सएप कॉल आया, जिसे डीएसपी ने खुद उठाया और बात की।

टेंशन में है कुलदीप का परिवार

धमकी भरे कॉल्स के लगातार आने से कुलदीप का परिवार गहरे तनाव और भय में है। बरहाल इस संबंध में पुलिस साइबर सेल की मदद से कॉल करने वालों की पहचान और लोकेशन की जांच कर रही है। आपको बता दें इससे पहले भी चिड़ावा में फिरौती की मांग को लेकर फायरिंग हो चुकी है। ऐसे में फिर से फिरौती की मांग को लेकर मिल रही धमकी के बाद व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

भारत से पंगा लेने के बाद बिना पानी फड़फड़ाने लगा PAK, अब दया की भीख मांगेंगे शहबाज शरीफ?

पर्यावरण मंत्री ने पाकिस्तान को धोया, सिंधु जल संधि को लेकर बोले- 'खुद आतंक फैलाने वाले हम पर दोष न मढ़ें'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।