1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल, लोग हुए परेशान

राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल, लोग हुए परेशान

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2021 02:30 pm IST,  Updated : Apr 10, 2021 02:30 pm IST

राजस्थान में लगभग 7,000 पेट्रोल पंपों पर हड़ताल के कारण शनिवार को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और अनेक जगह लोग पेट्रोल, डीजल के लिए घूमते दिखे।

petrol pump strike petrol diesel rates today राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल, लोग हुए परेशान- India TV Hindi
राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल, लोग हुए परेशान Image Source : PTI (FILE)

जयपुर. राजस्थान में लगभग 7,000 पेट्रोल पंपों पर हड़ताल के कारण शनिवार को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और अनेक जगह लोग पेट्रोल, डीजल के लिए घूमते दिखे। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राजस्थान सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट वृद्धि के विरोध में शनिवार को एक दिन की हड़ताल रखी है। इस हड़ताल के कारण राज्य में निजी स्वामित्व वाले लगभग 7,000 पेट्रोल पंप सुबह छह बजे से बंद रहे।

हालांकि कंपनी स्वामित्व व कंपनी द्वारा परिचालित (सीओसीओ) कुछ पंप खुले हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा कि शनिवार को राज्य में पेट्रोल व डीजल की बिक्री नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने कोरोना काल में भी वैट बढ़ा दिया और अतिरिक्त आय अर्जित की। पड़ोसी राज्यों में दाम तुलनात्मक रूप से कम होने के कारण राजस्थान में बिक्री 34 प्रतिशत घट गई है।’' एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि राज्य सरकार ने वैट में कमी की उसकी मांग नहीं मानी तो 25 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। संगठन के अनुसार इस हड़ताल के कारण लगभग तीन करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की बिक्री प्रभावित रहेगी जिससे सरकार को पथ उपकर सहित 34 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।