1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. नाबालिग से रेप के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, परिजनों ने की मारपीट; VIDEO वायरल

नाबालिग से रेप के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, परिजनों ने की मारपीट; VIDEO वायरल

 Published : Sep 24, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 02:46 pm IST

राजस्थान के सीकर में नाबालिग से रेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और बाल खींचे जाने का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Sikar police assault, minor rape case Rajasthan- India TV Hindi
रेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। Image Source : REPORTER INPUT

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के धोद इलाके में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना धोद के अनोखू रोड की है, जहां मौलासर पुलिस स्टेशन के 2 कॉन्स्टेबल, मुकेश और विजेंद्र सादे कपड़ों में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी गौतम को पकड़ने पहुंचे थे। गौतम पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और रेप का आरोप है।

पुलिसकर्मियों के बाल खींचे गए, थप्पड़ मारे गए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों ने पहले आरोपी गौतम के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था, जिसके बाद पीड़िता ने अपने बयान में रेप की पुष्टि की। शाम करीब 5:30 बजे जब पुलिसकर्मी गौतम को उसके घर से बाहर लाए, तभी परिजनों ने उन्हें घेर लिया। परिजनों, खासकर कुछ महिलाओं ने कॉन्स्टेबलों के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मियों के बाल खींचे गए और उन्हें थप्पड़ मारे गए। इस दौरान गौतम ने भागने की कोशिश की, लेकिन कॉन्स्टेबलों ने हिम्मत नहीं हारी और उसे पकड़े रखा।

धोद पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया

आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही धोद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया। पुलिस ने आरोपी गौतम समेत हमले में शामिल अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। बाद में दोनों कॉन्स्टेबलों ने धोद थाने में राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। (रिपोर्ट: अमित शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।