1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास महिला डॉक्टर पर जमकर बरसे, कहा- फोन क्यों नहीं उठाते आप

गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास महिला डॉक्टर पर जमकर बरसे, कहा- फोन क्यों नहीं उठाते आप

 Published : May 07, 2021 10:04 pm IST,  Updated : May 07, 2021 10:04 pm IST

राजस्थान में गहलोत सरकार ये दावा कर रही है कि सब कुछ अच्छा है, लेकिन गहलोत सरकार के मंत्री कोरोना में सियासत करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास महिला डॉक्टर पर जमकर बरसे, कहा- फोन क्यों नहीं उठाते आप- India TV Hindi
गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास महिला डॉक्टर पर जमकर बरसे, कहा- फोन क्यों नहीं उठाते आप    Image Source : INDIA TV

जयपुर। राजस्थान में गहलोत सरकार ये दावा कर रही है कि सब कुछ अच्छा है, लेकिन गहलोत सरकार के मंत्री कोरोना में सियासत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा जयपुर के सोडाला मे ईएसआई अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भामाशाहो द्वारा दिए गए, जिसको परिवहन मंत्री खुद स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में डॉक्टर के सुपुर्त करने पहुंचे, लेकिन इस बीच कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खाचरियावास ने वहां मौजूद महिला डॉक्टर पर ही चिल्लाना शुरू कर दिया। 

प्रताप सिंह खाचरियावास ये भूल बैठे कि इस संक्रमण काल में डॉक्टरों की भूमिका कितनी मायने रखती है और ये डॉक्टर 24 घंटे मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। ईएसआई अस्पताल केन्द्र सरकार के अधीन है और राजस्थान के कैबिनेट मंत्री चीख-चीख कर केन्द्र सरकार पर दोष मढ़ते नजर आए।

इतना ही नहीं महिला डॉक्टर पर रसूख झाड़ते हुए खाचरियावास कहते नजर आए कि कैबिनेट मंत्री का फोन ही नहीं उठाते है आप...। लगभग 10 मिनट तक खाचरियावास जमकर बरसे और ये जाहिर कर रहे थे कि केन्द्र सरकार का अस्पताल राज्य सरकारों की मदद नहीं कर रहा है। हालांकि जब इस टकराव को लेकर सवाल पूछा तो खाचरियावास कहते नजर आये कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है उसका पालन कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।