1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'क्षेत्रीय दल नहीं कर सकते देश का प्रतिनिधित्व', राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात

'क्षेत्रीय दल नहीं कर सकते देश का प्रतिनिधित्व', राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात

 Published : Dec 16, 2022 10:06 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 10:06 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी क्षेत्रीय दल देश के लिए दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता और यही बात कांग्रेस पार्टी को दूसरों से अलग बनाती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(फाइल फोटो)- India TV Hindi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी(फाइल फोटो) Image Source : TWITTER

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी क्षेत्रीय दल देश के लिए दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता और यही बात कांग्रेस पार्टी को दूसरों से अलग बनाती है। राहुल ने हालांकि यह भी कहा कि कांग्रेस को 2024 के आम चुनाव के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ काम करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे इस संबंध में एक रणनीति तैयार करेंगे। 

हम अनेक विपक्षी दलों से अलग हैं- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार(BJP) के खिलाफ कांग्रेस ने लड़ाई लड़ी और हिमाचल प्रदेश का विधानसभा चुनाव जीता। राहुल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (AAP) को "कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए प्रॉक्सी" के रूप में नहीं रखा गया होता तो पार्टी गुजरात में भी बीजेपी को हरा सकती थी। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम अनेक विपक्षी दलों से अलग हैं। हम उनके साथ काम करते हैं, हम उनकी सराहना करते हैं, हम मानते हैं कि वे जरूरी हैं, लेकिन हम अलग हैं। हम जिस तरीके से अलग हैं वह यह है कि हम एक राष्ट्रीय विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम देश के लिए एक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’ 

'क्षेत्रीय दल एक समुदाय या राज्य का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं'

कांग्रेस नेता ने कहा कि क्षेत्रीय दल एक समुदाय के लिए या एक राज्य के लिए दृष्टिकोण (विजन) का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं, लेकिन वे देश के लिए एक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते।  गांधी ने कहा कि हालांकि वह बीजेपी के सिद्धांतों में विश्वास नहीं करते हैं लेकिन उनमें इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्टता है कि वे कौन हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस पार्टी इस बात की गहराई को समझ जाएगी कि यह क्या है और इसका क्या मतलब है, वह हर चुनाव जीत जाएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।