1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. CM गहलोत से मिले तीन निर्दलीय विधायक, मेल-मिलाप का दौर शुरू

CM गहलोत से मिले तीन निर्दलीय विधायक, मेल-मिलाप का दौर शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2020 01:30 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 01:30 pm IST

राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच तीन निर्दलीय विधायकों ओमप्रकाश हुडला, सुरेश टांक व खुशवीर सिंह ने मुख्यमंत्री निवास में अशोक गहलोत से मुलाकात की।

Ashok Gehlot- India TV Hindi
Ashok Gehlot Image Source : PTI (FILE PHOTO)

जयपुर: राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच तीन निर्दलीय विधायक मंगलवार सुबह यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले। निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला, सुरेश टांक व खुशवीर सिंह ने मुख्यमंत्री निवास में गहलोत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री गहलोत इसके बाद जैसलमेर पहुंचे जहां कांग्रेस व उसके समर्थक विधायक एक होटल में रुके हुए हैं।

इससे पहले सीएम गहलोत ने कहा था कि वह विधायकों की शिकायतों को दूर करने की कोशिश करेंगे। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'अगर कोई विधायक मुझसे नाराज है तो यह मेरी जिम्मेदारी बनती है कि उसका निस्तारण करूं। मैं पहले भी ऐसा करता रहा हूं अब भी करूंगा।' गहलोत ने कहा था, 'पार्टी एकजुट रहेगी और पांच साल शासन करेगी। अगला विधानसभा चुनाव भी जीतकर आएंगे हम।' गहलोत ने कहा,' सरकार बहुमत में पहले थी आज भी है और कल भी रहेगी।' उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराने का पूरा षडयंत्र किया लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकी। गहलोत ने कहा कि यह सारी लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है।

गौरतलब है कि राजस्थान के सियासी उठापटक के बीच तीनों पायलट गुट के साथ थे। देर रात सचिन पायलट के मानने के बाद तीनों मंगलवार सुबह अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे। जिन्होंने गहलोत से मिलकर अपना पक्ष रखा। साथ ही सरकार के साथ रहने का भी भरोसा जताया।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।