1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: कोटा के RSS शहर सेवा प्रमुख की हत्या मामले में कार्रवाई, आरोपी फैजान और जीशान गिरफ्तार

राजस्थान: कोटा के RSS शहर सेवा प्रमुख की हत्या मामले में कार्रवाई, आरोपी फैजान और जीशान गिरफ्तार

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 03, 2024 11:18 am IST,  Updated : Jun 03, 2024 11:31 am IST

कोटा के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शहर सेवा प्रमुख सत्यनारायण खटाणा की हत्या मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान फैजान और जीशान के रूप में हुई है।

Rajasthan- India TV Hindi
कोटा के RSS शहर सेवा प्रमुख की हत्या मामले में कार्रवाई Image Source : INDIA TV

कोटा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शहर सेवा प्रमुख सत्यनारायण खटाणा की हत्या मामले में एक्शन लिया गया है और 2 आरोपियों फैजान और जीशान को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि 7 दिन पहले कोटा के किशोरपुरा में सत्यनारायण की हत्या हुई थी। 

कैसे हुई थी हत्या?

सत्यनारायण की हत्या उनके सीने पर मुक्का मारकर हुई थी। सीसीटीवी से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ था। दरअसल मुक्का लगने की वजह से सत्यनारायण को ब्रेन हेमरेज हुआ था। इस घटना में 2 लोग अभी भी फरार हैं। 

इसमें एक आरोपी पीएफआई से जुड़ा हुआ था। इस हंगामे की शुरुआत मंदिर का रास्ता रोकने को लेकर हुई थी, जिसके बाद वर्ग विशेष के लोगों ने आकर सत्यनारायण की पिटाई की थी। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। 

मिली जानकारी के मुताबिक, फिरोज नाम का एक आरोपी अभी फरार है, उसी के कहने पर बाकी लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई की थी। फिरोज पीएफआई का सदस्य बताया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।