1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में खिलेगा ‘कमल’ या मयबूत होगी ‘पंजे’ की पकड़, जानें

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में खिलेगा ‘कमल’ या मयबूत होगी ‘पंजे’ की पकड़, जानें

 Updated : Nov 13, 2023 03:45 pm IST

राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान में तेजी ला दी है ताकि 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जनता को अपने पाले में किया जा सके।

Rajasthan assembly election, Assembly Elections, Rajasthan election- India TV Hindi
राजस्थान चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला है। Image Source : FILE

राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर मुकाबला हो रहा है। दोनों ही पार्टियों के नेता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता से तमाम वादे कर रहे हैं। चुनावी समर में कभी बीजेपी कोई दांव चलकर कांग्रेस को झटका दे रही है तो कभी इसका उल्टा भी हो जा रहा है।

 

Rajasthan Elections 2023

Auto Refresh
Refresh
  • 9:58 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    जयपुर और जोधपुर में PM मोदी के रोड शो की तैयारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 नवंबर को जयपुर और 23 नवंबर को जोधपुर में रोड शो की तैयारी चल रही है। जयपुर के परकोटे में पीएम मोदी का रोड शो हो सकता है। इसके अलावा वह गोविंददेव मंदिर के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।

  • 7:46 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    राजस्थान में मान ली हार? BJP के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

    कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व पर राजस्थान में हार मानने और अन्य राज्यों की तुलना में वहां धीरे-धीरे प्रचार करने का आरोप लगाए जाने के बाद बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि 16 नवंबर से उसके वरिष्ठ नेता रेगिस्तानी राज्य में प्रचार करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।