1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में गहलोत कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

राजस्थान में गहलोत कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2021 04:12 pm IST,  Updated : Nov 21, 2021 09:14 pm IST

राजस्थान में गहलोत कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सबसे पहले सचिन पायलट के करीबी हेमाराम चौधरी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। महेंद्रजीत सिंह मा​लविया, रामलाल जाट, महेश जोशी और विश्वेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

 राजस्थान में गहलोत कैबिनेट का हुआ विस्तार, जयपुर राजभवन में नए मंत्री ले रहे हैं शपथ - India TV Hindi
राजस्थान में गहलोत कैबिनेट का हुआ विस्तार, जयपुर राजभवन में नए मंत्री ले रहे हैं शपथ  Image Source : ANI

Highlights

  • हेमाराम चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
  • महेंद्रजीत सिंह मालवीय भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
  • महेश जोशी और विश्वेंद्र सिंह ने भी शपथ ली

Rajasthan Cabinet Reshuffle news: राजस्थान में गहलोत कैबिनेट का बहुप्रतिक्षित विस्तार हो गया है। राजस्थान में गहलोत कैबिनेट में कुल 15 मंत्रियों (11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों) को शपथ दिलाई गई है। 12 नए मंत्री जबकि 3 मंत्रियों को प्रमोशन मिला है। गहलोत कैबिनेट में पायलट खेमे के 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। पायलट कैंप से 2 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। 

पायलट ग्रुप के हेमाराम चौधरी ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। हेमाराम चौधरी सचिन पायलट के करीबी हैं और पूर्व राज्य मंत्री रहे हैं और नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं और गुड़ामालिनी से विधायक हैं। इसके बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने महेंद्रजीत सिंह मालविया, रामलाल जाट, महेश जोशी और विश्वेंद्र सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

महेंद्रजीत सिंह मालवीय बागीडोरा से विधायक हैं और आदिवासी बेल्ट में दबदबा है। तीन बार विधायक बन चुके हैं और दूसरी बार मंत्री बने हैं। विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, टीकाराम जूली और गोविंद मेघवाल ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बानसूर से दूसरी बार विधायक बनी शकुंतला रावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। शकुंतला रावत ने पंचायती राज से राजनीति शुरु की। 

तीन बार विधायक चुने गए बृजेंद्र सिंह ओला ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। सचिन पायलट के करीबी और दौसा से विधायक मुरारीलाल मीणा ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। मुरारीलाल मीणा संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। बीएसपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए और अशोक गहलोत के करीबी राजेंद्र गुढ़ा ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। राजेंद्र गुढ़ा दूसरी बार मंत्री बनाए गए हैं। राजेंद्र गुढ़ा उदयपुरवाटी से विधायक हैं। भरतपुर जिले के कमान से विधायक जाहिदा खान ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। जाहिदा खान ने अंग्रेजी में शपथ ली है। 

6 विधायक राजस्थान मुख्यमंत्री के सलाहकार नियुक्त किए गए 

6 विधायक राजस्थान मुख्यमंत्री के सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह, विधायक बाबूलाल नागर, विधायक राजकुमार शर्मा, विधायक संयम लोढ़ा, विधायक रामकेश मीणा, विधायक दानिश अबरार को मुख्यमंत्री के सलाहकार के रुप में नियुक्त किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।