1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2021 11:07 am IST,  Updated : Apr 29, 2021 11:07 am IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, कोरोना जांच करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

राजस्थान के...- India TV Hindi
राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत कोरोना वायरस से संक्रमित  Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘‘कोरोना जांच करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।' गहलोत के अनुसार वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथकवास में रहकर ही कार्य जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना संक्रमित पाई गईं।

बता दें कि गहलोत कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। उन्होंने फरवरी में पहला और मार्च के आखिर में दूसरा डोज लिया था। एक्सपर्ट के मुताबिक वैक्सीन की दोनों डोज के बाद कोरोना होने के बावजूद खतरा कम हो जाता है।

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 16,613 नए मामले आए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।