1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: CM भजनलाल ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या सीमित की, ईंधन बचत पर दिया जोर, PM मोदी की अपील का असर

राजस्थान: CM भजनलाल ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या सीमित की, ईंधन बचत पर दिया जोर, PM मोदी की अपील का असर

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 13, 2026 06:46 am IST,  Updated : May 13, 2026 06:54 am IST

राजस्थान के सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी की अपील पर बड़ा फैसला लेते हुए अपने काफिले के वाहनों की संख्या को सीमित कर दिया है।

CM Bhajanlal- India TV Hindi
राजस्थान के सीएम भजनलाल Image Source : PTI/FILE

जयपुर: पीएम मोदी ने हालही में देश से ये अपील की थी कि ईंधन बचत करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इ्स्तेमाल करें। राजस्थान के सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी की अपील पर अपने काफिले में वाहनों की संख्या सीमित कर दी है। उन्होंने कहा है कि काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखें।

क्या फैसला लिया?

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने का निर्देश दिया है। सुरक्षा के नाम पर अनावश्यक वाहनों का उपयोग न करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा है कि राज्य के समस्त अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अपने वाहनों में मितव्ययता बरतें। काफिले में कम से कम वाहनों का इस्तेमाल करें।

उन्होंने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए अनावश्यक वाहन प्रयोग न करें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए यह निर्देश जारी किया है।

पीएम मोदी ने क्या अपील की थी?

देशवासियों से पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा था कि पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करें और जहां भी हो सके मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। जब प्राइवेट गाड़ियां जरूरी हों तो कार-पूलिंग करें और सामान लाने-ले जाने के लिए रेलवे ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि जहां भी हो सके इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल बढ़ाएं। जहां संभव हो वर्क फ्रॉम होम अरेंजमेंट, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग कर ईंधन बचाएं। गैर-जरूरी विदेश यात्रा, विदेश में छुट्टियां और विदेश में शादियों से बचें

भारत में ही घरेलू टूरिज्म और सेलिब्रेशन चुनें।

पीएम ने ये भी कहा था कि एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचें ताकि फॉरेन एक्सचेंज के बाहर जाने पर दबाव कम हो सके। 

पीएम मोदी की अपील के बाद देशभर में तमाम बीजेपी नेताओं ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया। कई नेता ई रिक्शा में बैठे और कई नेता अपनी स्कूटी से घर से बाहर निकले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।