1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के सीएम ने दी गुड न्यूज, शिक्षक भर्ती में आरक्षण 30 से बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत, जानिए किसे मिलेगा फायदा?

राजस्थान के सीएम ने दी गुड न्यूज, शिक्षक भर्ती में आरक्षण 30 से बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत, जानिए किसे मिलेगा फायदा?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 15, 2024 09:21 am IST,  Updated : Jun 15, 2024 10:10 am IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरक्षण बढ़ाए जाने की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स में साझा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने संकल्प पत्र का एक और वादा पूरा किया है।

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा- India TV Hindi
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा Image Source : FILE PHOTO-PTI

राजस्थान सरकार ने महिला टीचरों को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का फैसला किया है। अभी तक तृतीय श्रेणी की शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिलता था। अब सीधे तौर पर 20 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाए जाने पर राजस्थान के पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद ही 50 प्रतिशत आरक्षण का फायदा महिलाओं को तृतीय श्रेणी की शिक्षक भर्ती मिल पाएगा।

महिलाओं के रोजगार के बढ़ेंगे साधन

आरक्षण बढ़ाए जाने के इस बड़े फैसले का एलान करते हुए राज्य के सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स में लिखा कि सरकार बनने के बाद संकल्प पत्र का एक और वादा पूरा किया गया। नारी शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में राजस्थान सरकार का ये बड़ा निर्णय है। साथ ही उन्होंने कहा कि आरक्षण के बढ़ाए जाने के इस निर्णय से महिलाओं के रोजगार के साधन बढ़ेंगे। उनकी तरक्की के मार्ग और खुलेगें। 

बढ़ेगा रोजगार और सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था

ऐसे में माना जा रहा है कि इस आरक्षण के लागू होने के बाद राजस्थान में महिलाओं के रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे। महिलाएं अपने पैरों में खड़ी हो सकेंगी। साथ ही राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में पहले से और ज्यादा सुधार हो जाएगा। ऐसे में सीएम का ये फैसला एक तीर से दो निशाने लगाने जैसा है।

सरकारी योजनाओं से कोई नहीं रहना चाहिए वंचित- CM 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार को सुशासन और जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाने के लिए बताया है। पिछले दिनों सीएम ने कहा था कि सरकारी की योजनाओं से कोई भी वंचित नहीं रहना चाहिए। सीएम ने ग्राम पंचायत स्तर पर जन सुनवाई करने पर जोर दिया था। सुशासन ही राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।