1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 95 नए केस मिले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 95 नए केस मिले

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2020 12:23 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 12:23 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की जान जाने के बाद राज्य में इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 514 हो गई है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 95 नए केस मिले- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 95 नए केस मिले

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की जान जाने के बाद राज्य में इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 514 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के 95 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 24,487 हो गए, जिनमें से 5,735 लोगों का इलाज जारी है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जयपुर, अलवर व भरतपुर में एक-एक और संक्रमित की जान चली गई। वहीं अन्य राज्य के एक रोगी की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 514 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि केवल जयपुर में ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 174 है। जबकि जोधपुर में 65, भरतपुर में 42, कोटा में 27,अजमेर में 24, बीकानेर में 21, नागौर में 18 व पाली में 15, और धौलपुर में 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 95 नये मामले सामने आये। इनमें जयपुर में 39, अलवर में 19, राजसमंद में नौ, कोटा व दौसा में आठ-आठ नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।