1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Ajmer Election Results 2023 Live: अजमेर उत्तर से कांग्रेस के महेंद्र सिंह रलावता आगे, BJP के वासुदेव देवनानी पीछे

Ajmer Election Results 2023 Live: अजमेर उत्तर से कांग्रेस के महेंद्र सिंह रलावता आगे, BJP के वासुदेव देवनानी पीछे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 03, 2023 10:29 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 10:30 am IST

विधानसभा के 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी 99 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 73 सीटों पर आगे है। हालांकि, अजमेर उत्तर से बीजेपी प्रत्याशी वासुदेव देवनानी पीछे चल रहे हैं।

Rajasthan Chunav - India TV Hindi
राजस्थान चुनाव Image Source : FILE

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत की ओर आसानी से बढ़ रही है। विधानसभा के 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी 99 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 73 सीटों पर आगे है। हालांकि, अजमेर उत्तर से बीजेपी प्रत्याशी वासुदेव देवनानी पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, आम आदमी के रमेश कुमार तहलानी को अभी तक सिर्फ 81 मत प्राप्त हुए हैं। 

आपको बता दें कि साल 2018 के चुनाव में भाजपा के वासुदेव देवनानी को 67 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे। वहीं, कांग्रेस के महेंद्र सिंह रलावता 59 हजार वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।  BJP ने यह मुकाबला 8 हजार से ज्यादा वोटों से जीत लिया था। हालांकि, इस बार कांटे की टक्कर है। अभी वोटो की गिनती जारी है। ऐसे में इस सीट पर कौन विजय होगा, अभी कहना मुश्किल है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।